कुछ दिन पहले सूर्य कुमार यादव का इंडियन टीम में चयन हो जाने से सूर्य कुमार यादव के फैन काफी ख़ुश है। लेकिन क्या आपको पता है की सूर्य कुमार यादव का परिवार मूल रूप से कहा के रहने वाले है।
ग़ाज़ीपुर जिले के सैदपुर अंतर्गत हथौड़ा गांव के निवासी सूर्यकुमार यादव के पिता अशोक यादव बाद में मुंबई चले गए। सूर्य कुमार यादव का जन्म मुंबई में १४ सितम्बर १९९० में हुआ था। उनके पिता अशोक यादव भाभा एटॉमिक रिसर्च सेण्टर चेम्बूर में मुख्य अभियंता के पद पे कार्यरत है।१० वर्ष की उम्र में सूर्य कुमार यादव मुंबई चले गए।
शुरू में यादव को बैडमिंटन खेलना पसंद था। समय के साथ उन्होंने स्कूल की टीम से क्रिकेट खेलना शुरू किया। बाद में वो दिलीप वेंगसरकर क्रिकेट अकेडमी से क्रिकेट के प्रशिक्षण प्राप्त किया।
सूर्य कुमार यादव आईपीएल में कई वर्षो से लगातार शानदार प्रदर्शन करते आ रहे है।
सूर्य कुमार यादव ने २०१० में दिल्ली के खिलाफ ८९ गेंदों में ७३ रन बनाये तभी से उनको भारतीय टीम में लेने की मांग की जा रही थी। २०१० में ही यादव १००० से अधिक रन बनाकर MA चिदंबरम ट्राफी हासिल की।
बल्लेबाज़ी में यादव ने 16 मैचों में ४० की औसत से ४४० रन बनाये इस दौरान उनका रन रेट १४५ का रहा।
जब सूर्य कुमार यादव के इंडियन टीम में चयन हुआ तो उनके पिता ने ग़ाज़ीपुर स्थित अपने गॉव में फ़ोन करके अपने पिता (सूर्य कुमार यादव के दादा विक्र्मा सिंह यादव ) को जानकारी दी। जिससे ग़ाज़ीपुर वासी खुसी से झूम उठे।
2011-१२ में यादव में यादव का चयन रणजी ट्रॉफी में हुआ जहा उन्होंने उड़ीसा के खिलाफ दोहरा शतक लगाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। २०१४ में वो KKR से जुड़े और मुंबई के खिलाफ २० गेंदों में ५६ रन बनाये। बाद में वो KKR के उपकप्तान भी बने। बाद में मुंबई ने उनके प्रदर्शन के देखते हुए २०१८ में उन्हें ३,२ करोड़ में ख़रीदा।
७ जुलाई २०१६ को उनकी शादी देविशां सेट्टी से हुयी।